होशंगाबाद : संभागीय मुख्यालय है या कोई गांव खेड़ा, तीन जिले के मुख्यालय के दिन ब दिन बद से बदत्तर होते हालातों को देखते हुए नगर वासी इन दिनों खासी चिंता में है । बिजली कंपनी की नाफरमानी का खामियाजा भुगतने वाले बिजली उपभोक्ताओं ने चेतावनी देते हुये सिस्टम सुधारने का अल्टीमेटम दिया है ।

               उपभोक्ताओं का कहना है कि बकायदा हर महीने बिजली बिल चुकाने के बाद भी असमय बिजली कटौती का सामना हम क्यों करें ? सुबह,दोपहर,शाम, देर रात बेटाइम अघोषित कटौती से आम जनता त्रस्त हो चुकी है । उपभोक्ताओं से आंकलित खपत का बिल वसूलने वाली बिजली कम्पनी अब पूरी तरह मनमानी पर उतारू है ।

              बिजली बिल घोटाले उजागर होते हैं तो अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए जाते हैं । पिछले बिजली बिल घोटाले नगर की जनता अभी तक नहीं भूली है l सीएमडी तक मामले की जांच उठी लेकिन मिलीभगत के चलते मामला रफादफा किया गया । नतीजा आजतक भृष्टतंत्र सुधरने का नाम नहीं ले रहा । ऐसे में अहम सवाल यह उठता है आखिर संभागीय मुख्यालय के जिम्मेदार बेखबर है या सब कुछ जानकर भी अंजान ?