सीहोर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए मद्य निगरानी दल का गठन किया गया है। दल द्वारा शराब अधिपत्य, परिवहन, बिक्री पर नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर पिथोड़े के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान जिला आबकारी अधिकारी शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अलग-अलग छापामार कार्यवाही 14 प्रकरण कायम किये गये जिनमें लगभग 16.02 बल्क मीटर मदिरा एवं 145 कि.ग्रा. लाहन जप्त की जाकर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम किये गये। जब्त की गई मदिरा की अनुमानित लागत 16 हजार 590 रुपये आंकी गई।