मुंबई : राफेल डील विवाद पर घिरी हुए केंद्र की मोदी सरकार के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं l पहले विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को लेकर हमला कर रही थीं, अब बीजेपी के सहयोगियों ने भी उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया है l
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने रविवार को राफेल सौदे को बोफोर्स का बाप करार दिया और कहा कि इस सौदे के खिलाफ बार-बार बोलने से देश की राजनीति में राहुल गांधी का महत्व बढ़ा है l
पार्टी के मुखपत्र सामना में राउत ने कहा कि जिन लोगों ने बोफोर्स सौदे में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के रिश्तेदार पर 65 करोड़ की घूस लेने का आरोप लगाया था वे अब सत्ता में हैं l आज उन पर राफेल विमान सौदे में 700 करोड़ रुपये की घूस लेने का आरोप है. राफेल बोफोर्स का बाप है l
सौदे पर फ्रांस्वा ओलांद के दावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना सांसद ने हैरानी जताई की पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति को कांग्रेस अध्यक्ष का समर्थक कहा जाएगा या एक राष्ट्र विरोधी करार दिया जाएगा l