दुबई :  टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में मात दे दी है. इसी के साथ ही भारत ने 7वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है l भारत इससे पहले 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 में एशिया कप का चैंपियन बन चुका है l एशिया कप के इतिहास में भारत ही एक ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा 7 बार यह खिताब अपने नाम किया है l बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए २२३ रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 3 विकेट शेष रहते पूरा किया l