इंडोनेशिया :  शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुलावेसी द्वीप पर स्थित पालू शहर में सुनामी ने भी कहर बरपाया. भूकंप के कारण कई इमारतें जमींदोज हो गईं l इस घटना में मरने वालों की संख्या 384 पहुंच गई हैं. इस भयंकर आपदा ने लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया l 

               वहीं भूकंप के केंद्र से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पालू शहर के एक पार्किंग रैंप की सबसे ऊपरी मंजिल से शूट किया गया जिसमें ऊंची पानी की लहरें उठती नजर आईं और तटीय इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया l वीडियो में पानी की लहरें कई इमारतों को अपनी चपेट में लेती हुई नजर आ रही हैं l एक न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जबरदस्त लहरें उठती दिख रही हैं और लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भाग रहे हैं l