भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक-एक सीट पर ध्यान देते हुए काम करने की रणनीति बनाई है l पार्टी ने राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर पूरे चुनाव प्रचार अभियान के सूक्ष्म प्रबंधन का निर्णय लिया है l 

         अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए 'एक-एक सीट की मार्किंग' करने की रणनीति बनाई है l 

        उन्होंने कहा, 'कैंडिडेट के चुनाव से लेकर, कैंडिटेट का नाम कब घोषित करना है, कैंडिडेट की प्रचार रणनीति क्या होगी, सब कुछ सीटवार जरूरत के हिसाब से तय किया जाएगा l कांग्रेस के विभिन्न विभाग और उससे जुड़े संगठन एक-एक सीट के आधार पर रिसर्च मैटेरियल तैयार कर रहे हैं, सीट से संबंधित मसलों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार योजना और महिलाओं-युवाओं तक पहुंचने का कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं l 

       पार्टी ने पूरे प्रचार अभियान को चार व्यापक श्रेणियों में बांट रखा है l इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का का भी प्रचार अभियान शामिल होगा l