इन्दौर कलेक्टर श्री पी.नरहरि के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन विशुद्ध अभियान के तहत आज बड़ा सराफा क्षेत्र के ज्वेलर्स एवं मिठाई विक्रेताओं के यहां आकस्मिक जांच की गयी। जांच के दौरान नाप-तौल उपकरणों में अनियमिततायें पाये जाने पर 4 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किये गये। जिन संस्थानों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी, उनमें बड़ा सराफा क्षेत्र की मेसर्स पंजाब सराफ, मेसर्स मदनलाल छगनलाल, मेसर्स श्रीनिका ज्वेलर्स तथा मेसर्स अमृतांजलि (नागौरी मिष्ठान) शामिल है