महाराष्ट्र : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को भी ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई है l इस बढ़ोतरी के बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल 91 का आंकड़ा पार कर गया है l मुंबई में भी यह 90 के पार पहुंच चुका है. डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं l 

            जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के कई इलाकों में एक लीटर पेट्रोल 91.92 रुपये के करीब पहुंच गया है l अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आ रही बढ़ोतरी की वजह से ईंधन की कीमतों में बढ़त का सिलसिला लगातार बना हुआ है l 

            मंगलवार को हुई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.22 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ेंगे l दिल्ली में इसके लिए आपको 82.26 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं l  दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है l 

            मुंबई में डीजल 11 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 78.69 प्रति लीटर के स्तर पर मिल रहा है l इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक दिल्ली में यह 74.12 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है्. यहां डीजल 10 पैसे महंगा हुआ है l