नई दिल्ली : लगातार बारिश से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में सोमवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. भारी बारिश के मद्देनजर पंजाब में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है. साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई हैl
हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी बना आफ़त -
दूसरी ओर, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया l आज रात 8 बजे यमुनानगर हथिनी कुंड बैराज से 2 लाख 18 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है l
बर्फबारी में कई लोग फंसे -
वहीं हिमाचल के लाहुल स्पीति में ट्रेकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 छात्रों समेत 45 लोग लापता हो गए हैं. लाहुल स्पीति में 8 लोगों का दल जिसमें 2 विदेशी भी शामिल हैं, लापता बताए जा रहे हैं l राज्य के ऊना, हमीरपुर और कुल्लू में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है l अमृतसर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया जिसमें 3 लोग घायल हो गए हैं l
पंजाब में सभी स्कूल-कॉलेज बंद -
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने पंजाब के लिए परामर्श जारी करते हुए कहा कि ब्यास नदी जल क्षेत्र में लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ जाने के कारण पोंग बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा. पंजाब में मंगलवार को भी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं l