भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है l राज्य में भारतीय जनता पार्टी की यात्रा पहले से ही निकल रही है और आज भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है l इस रैली में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं l
रैली को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज देश का गरीब भी अमीरों की तरह बड़े अस्पतालों में इलाज करवा सकेगा, इसके लिए उन्हें एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा l यूपीए की सरकार मध्यप्रदेश को 30 हजार करोड़ रुपए देती थी, लेकिन मोदी सरकार हमें 61 हजार करोड़ रुपए दे रही है l
भोपाल के जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन हो रहा है l आयोजन के दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक समागम होने का दावा किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत में गायक कैलाश खेर ने परफॉर्मेंस भी दी. कार्यक्रम में उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह जैसे प्रदेश के दिग्गज नेता भी मौजूद हैं l
मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है, पिछले कई वर्षों में जो नहीं हुआ वो अब देश में हो रहा है. दुनिया में आज हिंदुस्तान का सम्मान बढ़ा है l