हरदा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश के पालन में तथा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के.एस. शाक्य के निर्देशन एवं उपस्थिति में शासकीय माध्यमिक शाला, उड़ा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

       शिविर में सचिव के.एस. शाक्य द्वारा उपस्थित छात्राओं को बच्चों से संबंधित अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। पाक्सों एक्ट, शिक्षा के अधिकार एवं स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताया गया। बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी अप्रिय घटना की जानकारी अपने माता-पिता एवं शिक्षक को अवश्य दें। 

      जिला विधिक सहायता अधिकारी हरदा अभय सिंह द्वारा बच्चों को मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में तथा सूचना के अधिकार, महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त शिविर में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं पीएलवी श्रीमती आभा तिवारी तथा विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे।