आँध्रप्रदेश :  विशाखापटनम जिले में नक्सलियों ने अराकू (अजनजा) विधानसभा सीट से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक एस सोमा की गोली मार कर हत्या की l इस घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी देखने को मिली है l विधायक के समर्थकों ने डमरीगुडा पुलिस थाने में आग लगा दी l 

             जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इस वारदात को रविवार सुबह विशाखापटनम से 125 किलोमीटर दूर डुंब्रीगुडा मंडल के थुटांगी गांव में अंजाम दिया l ये जगह ओडिशा की सीमा से लगती है l 

            नक्सलियों ने सत्तारूढ़ दल तेलुगू देशम पार्टी के विधायक पर तब हमला किया, जब वह अपनी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक एस.सोमा के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे l सर्वेश्वर राव वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर 2014 में चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में वह तेदेपा में शामिल हो गए थे l