नई दिल्ली : पाकिस्तान की ओर से विदेश मंत्री स्तर पर मुलाकात की पेशकश करने और भारत की ओर से पेशकश स्वीकार किए जाने के महज 24 घंटे के अंदर ही भारत ने इस मुलाकात को रद्द कर दिया है l 

             जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से बातचीत करने का प्रस्ताव दिए जाने के बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयॉर्क में बातचीत की संभावना बनी थी, जो अब रद्द हो गई है l 

             भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है कि आतंकियों की ओर से पाकिस्तान की ओर से हालिया 2 वजहों से यह मुलाकात रद्द की गई है. पाकिस्तान की ओर से हमारे एक सुरक्षाकर्मी की नृशंस हत्या और पाक में जारी किए गए 20 डाक टिकटों जिसमें आतंकियों का महिमामंडन किया गया है. पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के शुरुआती कार्यकाल की नीयत सामने आ गई है. इमरान खान का असली चेहरा सामने आया है l 

            इससे पहले जानकारी के अनुसार, भारत की ओर से इस मुलाकात के रद्द करने के पीछे बीएसएफ के जवान की नृशंस हत्या को अहम कारण माना गया. भारत बीएसएफ जवान की नृशंस हत्या और आतंकियों की ओर से की जा रही पुलिसवालों की हत्या से बेहद नाराज है l