नई दिल्ली : ओडिशा में हाहाकार मचाने के बाद डेई तूफान देश के बाकी हिस्सों में अपना असर दिखा रहा है l इसे लेकर कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है l अगले कुछ दिन मौसम का बदला मिजाज हैरान कर सकता है l शुक्रवार को शिमला से लेकर हैदराबाद तक जमकर बारिश हुई l साथ ही शनिवार को भी 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है l
ओडिशा में हाहाकार मचाने वाला डेई तूफान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है उसकी रफ्तार कम हो रही है, लेकिन इस तूफान की वजह से शनिवार को 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. तूफान की वजह से दिल्ली का भी मौसम बदला हुआ l दिल्ली में शुक्रवार रात झमाझम बारिश हुई l ओडिशा को हिला देने वाले चक्रवाती तूफान का कहर सिर्फ ओडिशा तक सीमित नहीं है l इसका असर अन्य राज्यों में भी दिख रहा है l
दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भी डेई की वजह से बादल बरसे. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है यानी आधे हिन्दुस्तान पर तूफान का असर दिखेगा l
राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह का मौसम खुशनुमा है. शुक्रवार रात दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. शाम को भी बारिश होने की संभावना है. बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है l