जम्मू-कश्मीर :  आतंकवादी किस तरह खौफनाक होते जा रहे हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह खुलेआम पुलिसवालों को मारने की धमकी दे रहे हैं, और धमकी के बाद उन्हें मार भी रहे हैं l अब इसी का डर जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों पर भी दिख रहा है l 

                  शुक्रवार सुबह जैसे ही खबर आई कि आतंकियों ने 3 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया है. कुछ देर बाद ही एक अन्य पुलिसकर्मी ने अपनी नौकरी से ही इस्तीफा दे दिया. पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद इरशाद बाबा जो कि शोपियां में कार्यरत थे l उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान किया और अब ये सिलसिला शुरू हो गया है l इस वीडियो को उन्होंने इंटरनेट पर डाला है. साफ है कि आतंकी घाटी में बेखौफ घूम रहे हैं और उनके कारण ही पुलिसकर्मियों को इस तरह का कदम उठाना पड़ रहा है l 

                  इस पहले इस्तीफे के तुरंत बाद तो मानो लाइन ही लग गई l दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम, कापरां जिले के SPO ने इस्तीफा सौंप दिया है l ये इस्तीफे 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के करीब एक-दो घंटों के भीतर ही आए हैं l