भिण्ड | 07-जनवरी-2017 प्रदेश के ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों को बिजली प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इन प्रयासों के अन्तर्गत निर्धारित शिड्यूल के मान से उपभोक्ता और किसानों को शहरी तथा ग्रामीण अंचलो बिजली देने की पहल जारी है। वे आज जिला मुख्यालय भिण्ड के सर्किट हाउस पर आयोजित पार्टी पदाधिकारियों एवं आमजनता की समस्या एवं कठिनाईयो के निदान के दौरान उनसे चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद, क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अटेर के पूर्व विधायक डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजीव कांकर, पार्टी पदाधिकारी श्रीमती सुशीला नरवरिया, राजकुमारी जैन, बेबी राठौर, पिंकी शर्मा, सीमा जैन, कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, विद्युत कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर ग्वालियर श्री एसके सचदेवा, महाप्रबंधक भिण्ड श्री एसपी शर्मा, अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह, एसडीएम श्री संतोष वितारी, सीएसपी श्री आरएस छारी, पार्टी पदाधिकारी, विद्युत कंपनी के अधिकारी/कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे। प्रदेश के ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने कहा है कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को शहरी एवं ग्रामीण अंचल के मान से बिजली देने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 2018 तक अस्थाई विद्युत कनेक्शन उपभोक्ताओं के स्थाई कनेक्शन की सुविधा दी जावेगी। साथ ही किसानों की रबी फसलो के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने की मदद देने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप 5 होसपॉवर पर सबसिडी देने की व्यवस्था 27 हजार रूपए सुनिश्चित की है। उन्होने कहा कि डब्लपमेंट आवासीय कॉलोनियों को भी बिजली से जोडने की पहल की जा रही है। साथ ही अवैध कॉलोनियों को भी शासन द्वारा निर्धारित सुविधा बिजली की दिशा में उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर उपभोक्ता को बिजली देने के प्रयास जारी है। साथ ही ग्रामीण अंचलो में मजरा टोलो को भी बिजली देने की सुविधा की कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलो में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के माध्यम से अंतिम छोर तक के व्यक्तियों को बिजली देने के प्रयास जारी है। इस दिशा में भिण्ड जिले के अटेर क्षेत्र में उप विद्युत केन्द्र सुरपुरा को चालू करा दिया गया है। साथ ही क्षेत्र की मांग के अनुसार और उपकेन्द्र देने की पहल जारी है। साथ ही फीडर सेफरेशन योजना में कार्यवाही प्रचलित है। ऊर्जा मंत्री श्री जैन ने की प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने सर्किट हाउस भिण्ड पर कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह से भिण्ड जिले में बिजली की व्यवस्था के बारे में चर्चा की। साथ ही विद्युत कंपनी के माध्यम से विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण की हकीकत जानी। उन्होंने पुलिस प्रशासन के र्शीर्स अधिकारियों से कानून व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस अवसर पर विद्युत वितरण कपंनी के चीफ जनरल मैनेजर श्री एसके सचदेवा एवं महाप्रबंधक श्री एसपी शर्मा ने भिण्ड जिले में शहरी एवं ग्रामीण अंचलो को दी जा रही बिजली की सुविधा से अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री श्री जैन अटेर क्षेत्र गांवों में करेंगे जनसंवाद ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन भिण्ड जिले के दो दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार आज भिण्ड पहुंचे। मंत्री श्री जैन विधानसभा अटेर के क्षेत्र में 8 जनवरी 2017 को कई ग्रामों में जनसंवाद कर समस्या निवारण शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संवंधी समस्याओं को सुनकर उनका विद्युत कपनियों के अधिकारियों से कराएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन 8 जनवरी 2017 को प्रातः10.30 बजे भिण्ड जिले की विधानसभा अटेर के ग्राम रानी विरगंवा में जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर में शिरकत करेंगे। मंत्री श्री जैन दोपहर 12 बजे अटेर में जनंसवाद एवं विद्युत समस्या समाधान शिविर में हिस्सा लेंगे। इसीप्रकार दोपहर 2.30 बजे ग्राम मोरा में जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर में शिरकत करेंगे। ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन सायं 4 बजे पावई होते हुए पिथनपुरा में जनसंवाद एवं विद्युत समस्या समाधान शिविर में सम्मिलित होने के उपरांत सायं 5.30 बजे भिण्ड से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगे।