हरदा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. विश्वनाथन के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रय, परिवहन, संग्रहण एवं अवैध मदिरा पर नियंत्रण रखे जाने हेतु सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितम्बर को जिला आबकारी अधिकारी के.एस. मुजाल्दे के निर्देश पर आबकारी उपनिरीक्षक कर्मेन्द्र सांवले वृत्त टिमरनी में 1 प्रकरण जिसमें एक लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बाजार मूल्य 60 रूपए तथा उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे द्वारा वृत्त हरदा में 1 प्रकरण जिसमें 14 लीटर देशी मदिरा प्लेन के पाव बाजार मूल्य 840 रूपए जब्त किये जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
इसी प्रकार आबकारी उपनिरीक्षक मंगलसिंह डोडियार, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त खिरकिया के सिराली लकी ढाबा में आबकारी दल द्वारा दबिश देकर ढाबा मालिक तथा शराब पीते लोगों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 18 सितम्बर को कार्यवाही करते हुए जिले में कुल 03 प्रकरण कायम कर कुल 1 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बाजार मूल्य 60 रूपए तथा 14 पाव देशी मदिरा प्लेन बाजार मूल्य 840 रूपए के जब्त कर तीन आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है।