नई दिल्ली : कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कारोबारी विजय माल्या के फरार होने पर केंद्र सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि विजय माल्या के फरार होने पर सीबीआई ने तीन बार अपने बयान बदले हैं l
सुरजेवाला ने सवाल किया कि सीबीआई के डिटेन नोटिस को इंफॉर्म में क्यों बदला गया? उन्होंने इसके साथ ही सवाल किया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को किसने कहा कि माल्या पर नरम पड़ो l उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने एसबीआई से पहले ही कह दिया था कि माल्या को रोकने का इंतजाम किया जाए, लेकिन उसके बाहर जाने के बाद ये बैंक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे l ऐसा करने से माल्या को फरार होने में मदद मिली l