मुंबई : फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में अमिताभ का लुक कैसा होगा इसे लेकर लंबे वक्त से चर्चा थी l सभी अटकलों के बीच आख‍िरकार फिल्म में अमिताभ के लुक को र‍िवील कर द‍िया गया है l ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में ब‍िग बी खुदाबक्श के किरदार में नजर आएंगे l ये फिल्‍म इसी साल 8 नवंबर को रिलीज हो रही है l 

        बता दें कि यशराज फिल्म्स ने 25 सेकेंड का एक वीड‍ियो जारी कर अमिताभ के किरदार को र‍िवील किया है l क‍िरदार देखने में काफी खतरनाक है l इस लुक में बिग बी पानी के एक जहाज पर खड़े नजर आ रहे हैं l बिग बी खुदाबक्‍श के लुक में हाथों में तलवार पकडे और सफेद दाढ़ी-मूछ में नजर आ रहे हैं l 

       ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन का इंडियन वर्जन भी माना जा रहा है l हालांकि फिल्म की कहानी क्या है इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है l इसे एक पीरियड ड्रामा बताया जा रहा है जो एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है l अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार एक साथ पर्दे पर नज़र आयेंगे l