नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि संघ बीजेपी को तभी सलाह देता है, जब मांगा जाता है और बीजेपी की राजनीति पर संघ का कोई प्रभाव नहीं l उन्होंने नसीहत दी कि संविधान का निर्माण सबकी सहमति से हुआ है, इसलिए इसका पालन सभी लोगों को करना चाहिए l
आरएसएस की ओर से दिल्ली में आयोजित भविष्य का भारत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण नाम से तीन दिवसीय कार्यक्रम में मोहन भागवत ने मंगलवार को अपने व्याख्यान के दौरान यह बात कही l
संघ पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि उसका संबंध बीजेपी से है l भागवत ने मंगलवार को ऐसे ही आरोपों पर इशारों में जवाब दिया l उन्होंने कहा, उनको सलाह चाहिए तो वो पूछते हैं, अगर हम दे सकते हैं तो हम देते हैं पर उनकी lराजनीति पर हमारा कोई प्रभाव नहीं है, सरकार की नीतियों पर हमारा कोई प्रभाव नहीं है. वो समर्थ हैं अपने कार्यक्षेत्र में l