बालाघाट : म.प्र. श्रम कल्याण मंडल भोपाल द्वारा संचालित श्रम कल्याण एवं कौशल उन्न्यन केन्द्र बालाघाट में सृष्टि के रचियता भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथी श्री हीरासिंह भाटिया समाजसेवी बालाघाट, अध्यक्षता श्री चितरंजन जी वेगड एवं विशेष अतिथी श्री अमित जी वेगड़ उद्योगपति बालाघाट श्री छन्नुलाल दादरे राईसमिल हमाल यूनियन के अध्यक्ष वारासिवनी मंचासिन थे।

           कार्यक्रम में डॉ अशोक गुप्त समाजसेवी गर्रा, सुनील रंगारे, नंदकिशोर पंचेश्वर, रेखालाल मोहारे, आशाराम सहारे, लक्ष्मण सहारे, चित्रसेन शेन्द्रे, गिरधारी बाहेश्वर, जयकिशोर शेन्द्रे, जवाहर लाल राउत, ईश्वरप्रसाद शरणागत, महेश नेवारे, गोरेलाल, नरेश, एवं श्रीमती आशा मटाले सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षिका एवं सिलाई कढ़ाई प्रशिणार्थि महिला श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आभार एवं मण्डल द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना की जानकारी केन्द्र प्रभारी राधेश्याम मटाले द्वारा दी गई। एवं मुख्य अतिथियों द्वारा उदबोधन में देवशिल्पि भगवान विश्वकर्मा के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए भगवान विश्वकर्मा के द्वारा के कार्या को विस्तार बताया गया एवं सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षार्थी द्वारा गीत आदि प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अशोक गुप्त समाजसेवी गर्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मिठाई प्रसाद एवं नाश्ते का वितरण किया।