नई दिल्ली : जेएनयूएसयू यानी जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ चुनाव के बाद कैंपस से हिंसा की खबरें आ रही हैं l मतगणना के दौरान भी आपसी झड़प और मार-पिटाई की घटनाएं हुई थीं. फिलहाल जो खबरें आ रही हैं उसमें कहा जा रहा है कि कल रात जेएनयू के झेलम हॉस्टल के बाहर हिंसा हुई थी l 

              कैंपस से आ रही खबरों में यह कहा जा रहा है कि JNU छात्रसंघ के नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष एन. साई बालाजी के साथ भी मारपीट हुई और उन्हें पूरी रात पास के थाने में बितानी पड़ी l आज सुबह पुलिस सुरक्षा में एन. साई. बालाजी कैंपस लौटे हैं l छात्रसंघ अध्यक्ष ने पूरे मामले की लिखित शिकायत वसंत कुंज थाने में दर्ज कराई है l सोशल मीडिया पर लिखे जा रहे पोस्ट और अलग-अलग स्रोतों से आ रही जानकारियों में कैंपस के झेलम हॉस्टल का नाम बार-बार आ रहा है l अभी तक यही कहा जाता रहा है कि जेएनयू में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. कैंपस में आपसी वाद-विवाद और सहमति-असहमति का रिवाज रहा है लेकिन फिलहाल जो स्थिति है वो इनसब के उलट है l