श्योपुर म.प्र. शासन खेल एवं युवा कल्याण द्वारा म.प्र. के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेलों के विकास हेतु विधायक कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें चिन्हित खेलों कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, व्हॉलीबाल, फुटबाल, हॉकी, बास्केटबाल, बाक्सिंग, टेबल-टेनिस एवं जूडो में से जो संबंधित विधानसभा क्षेत्र में प्रचलित हो एक खेल का चयन कर प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में (आयु सीमा नहीं) आयोजित की जावेगी। बालक एवं बालिका वर्ग में पृथक-पृथक खेल का आयोजन भी किया जा सकेगा। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले खिलाड़ी दल को ट्राफी खेल विभाग द्वारा प्रदाय की जावेगी। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री अरूण सिंह द्वारा बताया गया है कि श्योपुर जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रों मे विधायक कप खेल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु खेल, दिनांक, समय एवं स्थान विधायको की सहमति के उपरात तय किये जायेगे।