वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं l आज मौका है उनके जन्मदिन का, पीएम यहां पर स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे और उनसे बात करेंगे l इतना ही नहीं पीएम मोदी शाम को बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे l 

           प्रधानमंत्री सबसे पहले नरूर गांव के प्राथमिक स्कूल का रुख करेंगे. जहां बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे, उनके साथ बातचीत करेंगे lप्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में काशी विद्यापीठ में उन कूड़ा बीनने वाले बच्चों से भी मिलेंगे, जो कभी स्कूल नहीं जा पाए हैं. पीएम बच्चों को अपनी सालगिरह पर कुछ उपहार दे सकते हैं l 

          मोदी के स्वागत में वाराणसी की सड़कों और इमारतों को सजाया गया है l इसके अलावा शहर के चौराहों पर भी रंगोली और झालरें लगाई गई हैं. यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री वाराणसी में अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं l पूरे शहर में बीजेपी के झंडे-पोस्टर लगाए गए हैं l 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं. मौका है उनके जन्मदिन का, पीएम यहां पर स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे और उनसे बात करेंगे. इतना ही नहीं पीएम मोदी शाम को बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे.

प्रधानमंत्री सबसे पहले नरूर गांव के प्राथमिक स्कूल का रुख करेंगे. जहां बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे, उनके साथ बातचीत करेंगे.

 

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में काशी विद्यापीठ में उन कूड़ा बीनने वाले बच्चों से भी मिलेंगे, जो कभी स्कूल नहीं जा पाए हैं. पीएम बच्चों को अपनी सालगिरह पर कुछ उपहार दे सकते हैं.

मोदी के स्वागत में वाराणसी की सड़कों और इमारतों को सजाया गया है. इसके अलावा शहर के चौराहों पर भी रंगोली और झालरें लगाई गई हैं. यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री वाराणसी में अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं. पूरे शहर में बीजेपी के झंडे-पोस्टर लगाए गए हैं.