सीहोर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए मद्य निगरानी दल का गठन किया गया है। इस दौरान अवैध शराब अधिपत्य, परिवहन, बिक्री पर नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर पिथोड़े के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान जिला आबकारी अधिकारी शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में गठित दल जिले के आबकारी सर्कल सीहोर के फांगिया एवं डूदेल्वा पर दबिश तथा ढाबों पर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए साथ ही हाथ भट्टी मदिरा पकड़ी गई जिनमें 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा, 26 पाव प्लेन तथा 350 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। लहान क सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सीके साहू, आबकारी उप निरीक्षक शारदा करोलिया तथा समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।