नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने 15 सितंबर यानी शनिवार को स्वच्छता ही सेवा आंदोलन का शुभारंभ किया  l इस अभियान का हिस्सा बनने और स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने के लिए पीएम मोदी ने करीब 2 हजार नागरिकों को स्वयं पत्र लिखे हैं l 

             पीएम मोदी ने इस आंदोलन को दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि बताया है l मुहिम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है l साथ ही समाज के दूसरे सम्मानित व्यक्तियों और जजों से भी पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए समर्थन मांगा है l 

            इस पत्र में पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की अब तक की सफलता के आंकड़े भी बताए हैं l उन्होंने पत्र में बताया है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले चार साल में 8.5 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं l जिसके बाद मौजूदा वक्त में 90 फीसदी से ज्यादा भारतीय शौचालय का इस्तेमाल कर पाते हैं, जबकि 2014 में 40 फीसदी से भी कम लोग शौचालय का उपयोग कर रहे थे l