होशंगाबाद :  कलेक्टर प्रियंका दास ने नवीन तहसील कार्यालय भवन में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिये बनाए गए स्ट्रांग रूम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम में विधानसभा निर्वाचन हेतु ईवीएम, वीवीपैट का भंडारण किया गया है। कलेक्टर ने उपस्थित सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि कोई भी अधिकारी या कोई भी व्यक्ति बिना रजिस्टर में एंट्री किये कार्यालय के गेट के अंदर प्रवेश न कर पाए।

              कलेक्टर ने कहा कि यदि वे स्वयं भी निरीक्षण के लिये आती हैं तो रजिस्टर में एंट्री कराई जाए। वेयर हाउस में सभी स्ट्रांग रूम के अंदर तथा बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव फुटेज कम्प्यूटर स्क्रीन पर देखी जा सकती है। सीसीटीवी फुटेज देखने के लिये आने वाले व्यक्तियों की एंट्री अलग रजिस्टर में कराई जा रही है। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एसके गुप्ता, जिला कोषालय अधिकारी एसएस सेठ तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।