होशंगाबाद : 14 सितंबर हिन्दी दिवस के अवसर पर अग्रणी बैंक कार्यालय होशंगाबाद में हिन्दी दिवस मनाया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। अग्रणी बैंक प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सभी बैंकर्स से अनुरोध किया कि वे अपने बैंक में एवं बैंकिंग कार्य में तथा बोलचाल में अधिक से अधिक हिन्दी भाषा का प्रयोग करें।
हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक आरके त्रिपाठी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड नरेश तिजारे, इंचार्ज एफएलसी आरटी खेडकर, प्रबंधक आरसेटी आरएल कोरी, जिला समन्वयक पंजाब नेशनल बैंक बीएस कुशवाह सहित विभिन्न बैंकों से आए अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।