नई दिल्ली : खबर आ रही है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ रावण को सहारनपुर की जेल से रिहा कर दिया गया है l चंद्रशेखर आज़ाद रावण को मई 2017 में सहारनपुर में जातीय दंगा फैलाने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेजा गया था l जानकारी के अनुसार रावण को गुरुवार रात 2:30 बजे जेल से रिहा किया गया l
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए चंद्रशेखर आज़ाद रावण को समय से पहले रिहा करने का निर्देश जारी किया था l राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि रावण की मां के आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनकी समय से पहले रिहाई का फैसला लिया गया है l आपको बता दें कि रावण को एक नवंबर 2018 तक जेल में रहना था l
कौन है चंद्रशेखर आजाद ?
चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण का जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के चटमलपुर के पास घडकोलीगांव में हुआ l जिन्होंने स्कूली शिक्षा के बाद कानून की पढ़ाई पूरी की l फिलहाल वह भीम आर्मी का अध्यक्ष है जो दलितों के लिए पढ़ाई व अन्य सेवाएं प्रदान करने जैसे काम करती है l वो खुद को रावण कहलाना पसंद करता है l