इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर में दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के कार्यक्रम में शामिल हुए l मुहर्रम के महीने में मोदी का बोहरा समुदाय के बीच पहुंचना और इमाम हुसैन की शहादत में मनाए जाने वाले मातम में शामिल होना शिया मुस्लिमों को बड़ा संदेश है l इसे 2019 के लोकसभा चुनाव के तहत शिया मुसलमानों को साधने की कवायद के तौर देखा जा रहा है l 

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इमाम हुसैन की शहादत में होने वाले मातम में पूरी अकीदत के साथ शामिल हुए l इतना ही नहीं उन्होंने बोहरा समुदाय के द्वारा हो रहे मातम के दौरान पढ़े जाने वाले मरसिया और सैयदना की मजलिस को सुना l  पीएन ने कहा कि इमाम हुसैन अमन और इंसाफ के लिए शहीद हो गए l 

       मोदी ने कहा कि आप सभी के बीच में आना हमेशा मुझे प्रेरणा देता है, एक नया अनुभव देता है. अशरा मुबारक, के इस पवित्र अवसर पर आपने मुझे बुलाया इसलिए आपका आभारी हूं. उन्होंने कहा कि बोहरा समाज ने हमेशा से शांति का पैगाम रहा है l 

      2019 के लोकसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है l विपक्ष मोदी को मात देने के लिए महागठबंधन बना रहा है l वहीं मुस्लिम उलेमा मोदी के विरोध में खड़े हैं l  ऐसे में मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के बीच पहुंचकर सिर्फ बोहरा समुदाय को ही साधने की रणनीति नहीं है बल्कि शिया समुदाय को भी अपने पाले में लाने की रणनीति है l