नई दिल्ली : योग गुरु स्वामी रामदेव का संस्थान पतंजलि लगातार अपने दायरे को बढ़ाता जा रहा है l गुरुवार को पतंजलि ने अपने कारोबार का दायरा बढ़ाते हुए डेयरी बिजनेस में भी दस्तक दे दी है l अब पतंजलि दूध, दही, छाछ और पनीर भी बेचेगी l इससे डेयरी बिजनेस में भी एक नई स्पर्धा होने की संभावना जताई जा रही है l 

             इस साल मई में बाबा रामदेव ने पतंजलि के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की सालाना कमाई का लक्ष्य रखा है l उनके इस लक्ष्य को हासिल करने में डेयरी बिजनेस में उनकी एंट्री अहम भूमिका निभा सकती है l 

             हालांकि 70 अरब डॉलर के डेयरी बिजनेस में पहले से ही कई मजबूत प्लेयर्स बैठे हुए हैं. इस इंडस्ट्रीम में पतंजलि की टक्कर सीधे अमूल, मदर डेयरी और क्वालिटी लिमिटेड जैसी कंपनियों से होगी l 

             ऐसे में देखना होगा कि आने वाले समय में पतंजलि के डेयरी उत्पाद लोगों को कितना भाते हैं और इस इंडस्ट्री में जिसमें पहले से ही कई स्वदेशी प्लेयर मौजूद हैं l वहां वह अपना जादू रामदेवी बाबा बिखेर पाते हैं या नहीं l  ये आने वाले दिनों में ही पता चलेगा l