नई दिल्ली : पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दाम और राफेल डील के मुद्दे पर मोदी सरकार पर पहले से ही आक्रामक चल रहे विपक्ष को एक और मुद्दा हाथ लगा है l बुधवार को शराब कारोबारी विजय माल्या ने कहा कि उन्होंने भारत छोड़ने से पहले अरुण जेटली से मुलाकात की थी l राहुल पहले ही ट्वीट कर अरुण जेटली का इस्तीफा मांग चुके हैं l 

             कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बुधवार को अरुण जेटली ने कहा कि विजय माल्या ने उनको संसद से अनौपचारिक मुलाकात की थी l वह लंबे ब्लॉग लिखते हैं, लेकिन इस बारे में कुछ नहीं लिखते l अरुण जेटली मुलाकात के बारे में झूठ बोल रहे हैं l इस दौरान उन्होंने साथी नेता पीएल पुनिया की बात कही, कि उन्होंने दोनों को बात करते हुए देखा था l राहुल ने कहा कि हमारे पास सबूत है l 

            पीएल पुनिया की माने तो बजट पेश होने के अगले दिन 1 मार्च को अरुण जेटली और विजय माल्या बात कर रहे थे l वह करीब 15-20 मिनट तक बात करते रहे, पहले दोनों खड़े होकर बात कर रहे थे और उसके बाद दोनों वहीं सेंट्रल हॉल में बैठकर बात करने लगे l 

           कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इसपर कई तरह के सवाल उठते हैं कि वित्त मंत्री एक भगोड़े से बात करते हैं, और भगोड़ा उन्हें बताता है कि वह देश छोड़ रहा है l  लेकिन वित्त मंत्री ने ना पुलिस को बताया, ना सीबीआई को बताया. इसके बाद लुकआउट नोटिस में भी ढील दी गई थी l जेटली को सच बोलना चाहिए और बताना चाहिए कि इसके लिए वो जिम्मेदार हैं, या फिर उन्हें ऊपर से ऑर्डर आ रहे हैं. राहुल ने कहा कि वित्त मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए l