जबलपुर : मतदाताओं को जागरूक करने जिले भर में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के तहत आज शासकीय मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय, ओ.एफ.के. कॉलेज खम्हरिया, रांझी गल्र्स कॉलेज, हितकारिणी कन्या महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय पनागर और शासकीय महाविद्यालय मझौली में वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ही विक्टोरिया अस्पताल परिसर स्थित विकलांग पुनर्वास केन्द्र तथा जनपद पंचायत कार्यालय शहपुरा में भी वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। नेहरू युवा केन्द्र जबलपुर ने भी कुण्डम में युवा मंडल के सदस्यों को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा पोषण आहार की आवश्यकता एवं कौशल विकास पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया।
जबलपुर : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत युवाओं को दिलाई गई मतदान की शपथ