नई दिल्ली : बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए l बिहार के किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार इलाके में भूकंप के झटके आए. बुधवार सुबह 10 बजकर 20 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.5 थी l भूकंप का केंद्र असम का कोकराझार बताया गया है l 

              भूकंप बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में महसूस हुआ. भूकंप आने के बाद कई क्षेत्रों में हलचल मच गई l लोग अपने-अपने घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर आ गए l बता दें कि बुधवार सुबह ही हरियाणा के झज्जर में भी भूकंप आया था l इसके अलावा अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे l