बैतूल : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को घोड़ाडोंगरी में आयोजित सभा में शाहपुर एवं घोड़ाडोंगरी को नगर पंचायत बनाने तथा घोड़ाडोंगरी में रेल्वे ओव्हर ब्रिज बनाने की घोषणा की। इस दौरान सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक बैतूल हेमन्त खण्डेलवाल, विधायक घोड़ाडोंगरी मंगलसिंह धुर्वे सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान घोड़ाडोंगरी में 37 करोड़ की लागत से बने लगभग15 किमी लंबे घोड़ाडोंगरी-बरेठा मार्ग एवं 65.13 लाख रूपए की लागत से बने थाना भवन बीजादेही का लोकार्पण किया। साथ ही 60 सीटर बालक-बालिका छात्रावास व 06 ट्रेड आईटीआई का भूमिपूजन किया।
बैतूल : घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर बनेगी नगर पंचायत घोड़ाडोंगरी में बनेगा रेल्वे ओव्हर ब्रिज