नई दिल्ली : 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिनों तक बैठक चली l इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और लालकृष्ण आडवाणी सहित कई बड़े नेता शामिल हुए, लेकिन वरुण गांधी समेत कुछ ऐसे बड़े नाम भी हैं जो इस बैठक से नदारद रहे l ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी से राजनीतिक कयास लगाए जाने लगे हैं l 

              बीजेपी की इस महत्वपूर्ण बैठक में सुल्‍तानपुर से सांसद वरुण गांधी, पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, यशवंत सिन्हा और पूर्व मुख्‍यमंत्री व कर्नाटक बीजेपी के अध्‍यक्ष बीएस येदियुरप्‍पा शामिल नहीं हुए. हालांकि येदियुरप्पा परिवार में जरूरी काम होने की वजह से कर्नाटक लौट गए. जबकि गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी बीमारी के चलते नहीं आए. वे अमेरिका गए हुए हैं l