भोपाल : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ सुदाम खाड़े के निर्देशानुसार पी.ओ.पी मूर्ति निर्माताओं के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। आज अनुभागीय दंडाधिकारी टी.टी.नगर संजय श्रीवास्तव ने प्रदूषण निवारण एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मैनिट चौराहे पर मूर्ति निर्माताओं द्वारा बनाई गई पी.ओ.पी की मूर्तियों के विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी है।
कलेक्टर ने कहा कि पी.ओ.पी. की मूर्तियां बनाई जाना निषेध है क्योंकि इससे प्रदूषण का खतरा बना रहता है।उन्होंने कहा कि पूरे जिले (खासकर शहरी क्षेत्र )में नियमित मुहिम चला कर पी.ओ.पी की मूर्तियों का निर्माण बंद करवाया जायेगा।