होशंगाबाद/निमसाड़िया :   राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज निमसाडिया के हायर सेंकेण्डरी स्कूल में किशोरी मेला का आयोजन किया गया। एकीकृत बाल विकास परियोजना होशंगाबाद ग्रामीण की परियोजना अधिकारी श्रीमती सुरेखा सोनवलकर ने मेले में बालिकाओं को एनीमिया, पौष्टिक आहार एवं विवाह की सही उम्र और अन्य आवश्यक बातों की जानकारी दी। डॉ. यूसुफ अली ने बालिकाओं के स्वास्थ्य से संबंधी प्रश्नों का समाधान किया। स्कूल के प्राचार्य दीवान ने बालिका शिक्षा एवं शाला में मेधावी छात्राओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
            एनजीओ एक नई पहल वेल फेयर सोसायटी एवं राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन की स्वाती गौर एवं एडवोकेट श्रीमती महोविया द्वारा किशोरी बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के संबंध में गुड टच एवं बेड टच के बारे में बताया तथा फिल्म के माध्यम से भी बालिकाओं को जागरूक किया गया। मेले में कुर्सी दौड, स्लोगन, नारे लेखन, पौष्टिक आहार, व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विजेता बालिकाओ को जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में बालिकाओं के साथ-साथ शिक्षकगण, पर्यवेक्षक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, डॉटर्स क्लब के सदस्यगण एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।