सीहोर  :   नसरुल्लागंज तहसील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपनी गृह विधानसभा क्षेत्र मे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है l  प्रशासन की तमाम कार्यवाहियों के बावजूद रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

            ऐसे में एक बार फिर पुलिस तथा खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही में नसरुल्लागंज के छिदगांव काछी और अन्य रेट घाटों पर रेत का अवैध परिवहन करते हुए 3 दर्जन से अधिक डंपरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । गौरतलब रहे कि एक अन्य जिले मे हुई डिप्टी रेंजर की हत्या के बाद से एक बार फिर प्रदेश सरकार के कान खडे हुए। जिसके फलस्वरूप कल शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया के विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा नदी से रेत का अवैध परिवहन और उत्खनन की शिकायत के बाद सीहोर कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले को कारवाई करने के निर्देश जारी किए । परिणामस्वरूप राजस्व व पुलिस प्रशासन के अधिकारीयो सहित खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही के चलते 40 डम्परो को जब्त किया गया है । वही 70 से अधिक डम्पर चालक वाहन सहित भागने मे सफल हो गये। संयुक्त अमले की इस कार्रवाई से खनिज माफियाओ मे हड़कंप मच गया है ।