नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रहीं l तेल की कीमतों पर महंगाई डायन का साया इस तरह हावी है कि पेट्रोल-डीज़ल के प्रति लीटर भाव में लगातार इजाफा हो रहा है l  आज पेट्रोल के भाव में 48 पैसे और डीजल में 52 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है l

             दिल्ली में आज पेट्रोल 79 रुपये 99 पैसे मिल रहा है जबकि डीजल का भाव 72 रुपये 07 पैसे है l वही मुंबई में पेट्रोल का भाव 87 रुपये 39 पैसे तक पहुंच गया है l वहां डीजल 76 रुपये 51 पैसे लीटर हो गया है l

            विपक्ष ने पेट्रोल डीजल की महंगाई को लेकर हल्लाबोल शुरू कर दिया है l कांग्रेस ने लुधियाना में प्रदर्शन किया है l तो मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे l विरोध का आलम यह है कि लुधियाना में सीनियर डिप्टी मेयर खुद घोड़ा गाड़ी पर सवार हो गए और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की l इससे पहले बकायदा उन्होंने नारियल फोड़कर पूजा भी की l  वहीं यूपी के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी तेल की महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर हमला बोला l