नई दिल्ली : सार्वजनिक मौकों पर कई बार खुद को शिवभक्त बता चुके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं l कैलाश यात्रा से राहुल गांधी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं l  इनमें राहुल कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ दिख रहे हैं l 

             जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिना रुके 13 घंटे तक पर्वत की चढ़ाई की l इस दौरान राहुल करीब 34 किलोमीटर तक पैदल चले l बता दें कि कैलाश मानसरोवर चढ़ने का ये सफर काफी मुश्किल है l कई यात्री इस सफर को खच्चर के जरिए पूरा करते हैं, लेकिन राहुल ने पैदल चलने का ही रास्ता चुना है l  शुक्रवार सुबह जो वीडियो सामने आया है, वह इस सफर को पूरा कर वापस कैंप में लौटने का है l