होशंगाबाद : आज दिनांक 6/9/18 प्रातः 10 बजे रेस्ट हाउस में प्रा स्कूल एसो द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में लगभग हर जायज़ मांग और शिक्षकों के अधिकारों के सम्मान की लड़ाई में यथासंभव मदद का आश्वासन दिया बल्कि 7/9/18 को ही भोपाल में सक्षम मंत्री से भेंट कर स्पष्ट निदान का वादा किया।
सभी पत्रकारों के समक्ष वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ सीताशरण शर्मा ने आर टी ई की फीस प्रतिपूर्ति । एक एकड़ जमीन । शाला सुरक्षा कानून । व रद्द स्कूलों की बहालीकरण के मुद्दे पर अपनी सहमति जताते हुए शीघ्र निराकरण का विश्वास दिलाया जबकि फीस अधिनियम और वाहन दुर्घटना ग्रसित होने पर प्राचार्य व संचालक पर केस दर्ज के मामलों को शासन से विस्तृत चर्चा के बाद सही निराकरण निकालने का आश्वासन दिया ।उनसे सहयोग की अपेक्षा रखते हुऐ प्रा स्कूल एसो इटारसी,सोपास होशंगाबाद एवं म प्र के अन्य अशासकीय शाला संगठनों ने फिलहाल अनिश्चतकालीन बंद को स्थगित कर दिया है।