इटारसी : भाजपा की केंद्र,राज्य व स्थानीय सरकार की नीतियों विरोध में नगर काँग्रेस के तत्वाधान में आयोजित जबाब दो हिसाब दो कार्यक्रम का आयोजन दिनाँक 7 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से स्थानीय जयस्तम्भ चौक पर होगा।

           नगर काँग्रेस अध्यक्ष् पंकज राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र,राज्य व स्थानीय सरकार में हो रहे घोटाले,भ्रष्टाचार ,महिला उत्पीड़न व बलात्कार,महंगाई,व्यापम घोटाला, कुपोषण, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों, अवैध उत्खनन, बेरोजगारी ,व्यापारी ,किसान ,युवा परेशान,आम जनता हैरान एवम भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 7 सितंबर को काँग्रेस परिवार द्वारा धरना, प्रदर्शन व सभा का आयोजन जयस्तम्भ चौक पर दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा ,जिसमे प्रमुख रूप से  सुनील जायसवाल प्रभारी होशंगाबाद ,महामंत्री मध्य्प्रदेश काँग्रेस कमेटी , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सम्भागीय समन्वयक राजेश गर्ग,जिला समन्वयक नंदा महात्रे , जिले के सभी पूर्व विधायक काँग्रेस ,जिला व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण, काँग्रेस के सभी संगठन विभाग व प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी गण,काँग्रेस के सभी पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधिगण,सभी काँग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

         काँग्रेस परिवार सभी सम्माननीय नागरिकों से निवेदन करता है कि आप सभी आम जनता की इस लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो कर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।