मरवाही : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में चुनावी हलचल दिखने लगा है,प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने से पहले ही,उम्मीदवार अपनी पार्टी से खुद की दावेदारी पेश करने लगे हैं,और खुद के प्रचार प्रसार में अभी से लग गए हैं।

           मरवाही विधानसभा से पिछले चुनाव बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ चुकी समीरा पैकरा अपनी दावेदारी दिखाते हुए,प्रचार प्रसार में जुट गईं हैं,और जगह-जगह वॉल पेंटिंग कर रहीं हैं,जिस कारण मरवाही बीजेपी में अंतर्कलह की स्तिथि दिखने लगी है।समीरा पैकरा के वॉल पेंटिंग में उनका प्रचार दिख रहा,पर उस पर विनीत के रूप में दीये नाम पर लोगों को आपत्ति है,प्रचार में विनीत के रूप में पहलवान नाम का उपयोग हुआ है,जिस पर पूर्व विधायक मरवाही पहलवान सिंह मराबी ने आपत्ति जताते हुए बताया की मेरे नाम का उपयोग बिना मेरी अनुमति के किया जा रहा,व क्षेत्र के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है । जबकि में स्वयं ही पार्टी से इस चुनाव में एक प्रबल दावेदार हूँ,बिना मेरी अनुमति के मेरे नाम का उपयोग हुआ जिस कारण मेरे द्वारा निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत की गई है,व समीरा पैकरा की दावेदारी समाप्त करने की अपील की है,साथ ही पार्टी हाईकमान से भी इस बात की शिकायत करूँगा।

          नगवाही गांव के बीजेपी से उपसंयोजक पहलवान सिंह पोर्ते ने भी इस पर शिकायत करते हुए कहा की,समीरा जी द्वारा पहलवान नाम का उपयोग कर समर्थन लेने का काम किया जा रहा जो गलत है,मैने भी इसकी शिकायत निर्वाचन अधिकारी को लिखित में की है।साथ ही समीरा पैकरा द्वारा कुछ शासकीय भवनों में भी खुद के प्रचार की वॉल पेंटिंग भी चर्चा का विषय बनी हुई है।चूंकि अब तक पार्टी ने किसी के नाम की घोषणा नही की,पर उम्मीदवार अभी से स्वयं की तैयारी में जुट गए हैं।