नई दिल्ली : यशोदा के लाल और भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाने वाले श्रीकृष्ण का आज जन्मदिन है l हर साल की तरह इस बार भी पूरा देश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मना रहा है l इस बार इस त्योहार को दो दिनों तक मनाया जा रहा है, कुछ हिस्सों में रविवार को इसे मनाया गया हालांकि अधिकतर हिस्सों में आज ही इसका जश्न मना रहे हैं l 

            रविवार रात से ही मथुरा, वृंदावन, वाराणसी समेत देश के कई बड़े मंदिरों में रौनक लगनी शुरू हो गई l हर जगह भक्तों का तांता लग गया. आज देश के कई हिस्सों में कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई बड़े नेताओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देशवासियों को बधाई दी l