कर्नाटक : कर्नाटक निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. राज्य की 105 निकाय सीटों के 2709 वार्डों पर नतीजे घोषित किए जा रहे हैं l अभी तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने काफी बड़ी बढ़त बना ली है l 

           जानकारी के अनुसार अभी तक 2709 वार्डों में से कुल 2338 वार्ड के नतीजे सामने आए हैं l इनमें से कांग्रेस ने 870, बीजेपी ने 815 और जेडीएस ने 307 सीटों पर जीत दर्ज की है l इनके अलावा 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है l 

          विधानसभा चुनाव के बाद एक बार कांग्रेस और जेडीएस एक दूसरे के खिलाफ लड़े हैं l यही वजह है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच कांटे का मुकाबला है l बता दें कि 31 अगस्त को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे l