नरसिंहपुर :  जिले के ग्राम गोरखपुर में लगभग एक हफ्ता बीत चुका है टेलिकॉम कंपनी Idea का नेटवर्क बंद है और जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं l हम आपको बता दें कि गोरखपुर के आस-पास करीब 40 से 50 गाँव आते हे जिसमे गोरखपुर सेंटर में हे, और आये दिन यहाँ के लोग नेटवर्क से परेशान रहते हे l मोबाइल नेटवर्क का आलम यह है कि ये  4 दिन चालू रहता हे तो 15 दिन बन्द रहता हे l 

              यहां पर केवल दो ही नेटवर्क टावर लगे हुए हैं एक आईडिया और दूसरा BSNL अगर BSNL सही चलता है तो Idea बंद रहता है और अगर Idea सही चलता है तो bsnl से परेशान रहते हैं लोग l तीसरे नेटवर्क के लिए जियो वालों से कई बार बात की जा चुकी हैं पर अधिकारी कभी लिंक नहीं मिलने की बात करते हैं या कभी कोई और कारण बताकर टाल देते है l लोंगो की जेब ढ़ीली करने में लगी हे आईडिया और बीएसनल कम्पनी । क्योंकि लोगों ने रिचार्ज के लिए पूरा पैसा कंपनी को दिया है, लेकिन नेटवर्क ना मिलने से उसका उपयोग कोई भी उपभोक्ता नहीं कर पा रहा है l