लखनऊ : समाजवादी पार्टी में किनारे कर दिए गए शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया है l शिवपाल ने सपा के तमाम लोग जो पार्टी में उपेक्षित हैं और जिन्हें काम करने का मौका नहीं मिल रहा है l उन सभी को साथ लेकर चलने की बात कही है l 

           शिवपाल ने कहा कि सपा में मुझे काम करने की जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है और न ही कोई मौका दिया जा रहा है l ऐसे में मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था l इसी के मद्देनजर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का फैसला किया है l 

          उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त ये तय होगा कि कौन कौन कहां चुनाव लड़ेगा l शिवपाल ने कहा कि अब मुलायम सिंह यादव तय करेंगे वो क्या फैसला करेंगे l चुनाव में उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे या नहीं इसका फैसला पार्टी करेगी l 

         समाजवादी कुनबे में लंबे समय से चली आ रही कलह अब बगावत के रूप में सामने आ रही है l शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद साफ हो गया है कि अब उन्होंने अपनी सियासी राह सपा से अलग चुन ली है l