नई दिल्ली : कई मौकों पर खुद को शिवभक्त बता चुके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने जाएंगे l राहुल गांधी ने वादा किया था कि कर्नाटक चुनाव के बाद कैलाश जाएंगे l राहुल अब वह वादा पूरा करने जा रहे हैं l 

              अभी राहुल गांधी केरल के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं l जानकारी के मुताबिक वहां से लौटते ही राहुल गांधी कैलाश के लिए रवाना होंगे l खास बात ये है कि राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा चीन के रास्ते करेंगे l 

              दरअसल, कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के विमान के साथ कुछ हादसा हुआ था l उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी l कर्नाटक चुनाव के दौरान ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कुछ दिन की छुट्टी भी मांगी थी l राहुल ने कहा था कि प्रचार के दौरान उनका जहाज अचानक कई हज़ार फिट नीचे आ गया था, तब उन्हें भगवान शिव याद आए और उन्होंने कैलाश मानसरोवर जाने की ठान ली l