होशंगाबाद : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुए गत दिवस नवीन कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में सेक्टर अधिकारियों के लिये ईव्हीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कलेक्टर प्रियंका दास ने प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अनुपस्थित सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उनका तीन दिन का वेतन काटने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुपस्थित अधिकारियों में सिवनी मालवा विधानसभा से जगदीश प्रसाद लारिया, योहन कटारा एवं रीना चौहान, होशंगाबाद विधानसभा से शैलेन्द्र राठौर, नमिता बघेल, वाणी साहू एवं सीआर कबीर, सोहागपुर विधानसभा में केएस सेंगर एवं सियाराम भलावी तथा पिपरिया विधानसभा में सर्वेश तिवारी, मनोज कुमार मेश्राम, प्रवीण कुमार शर्मा एवं एसएस पटेल शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्वाचन से संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें।